पारस अस्पताल अपनी पहली वर्षगाँठ पर निःशुल्क हेल्थ चेकअप के साथ मुफ़्त प्रिविलेज कार्ड की सुविधा दे रही है

पारस अस्पताल में निःशुल्क ओपीडी की सुविधा पहले से ही मौजूद है।

May 12, 2023 - 12:40
 0  16
पारस अस्पताल अपनी पहली वर्षगाँठ पर निःशुल्क हेल्थ चेकअप के साथ मुफ़्त प्रिविलेज कार्ड की सुविधा दे रही है

राँची:

चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को प्रमाणित कर राँची का पारस अस्पताल नित्य नई उपलब्धियों को हासिल करता जा रहा है। बीते एक वर्षों में पारस अस्पताल, राँची ने चिकित्सा जगत में कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जो राँची जैसे छोटे शहर के लिए कुछ दिन पूर्व तक मुश्किल माना जाता था। पारस अस्पताल राँची अपना पहला वर्षगाँठ मना रहा है। इस मौक़े पर पारस अस्पताल प्रदेश के लोगों के लिए निःशुल्क मास्टर हेल्थ चेक-अप की सुविधा दे रहा है, जो इस महीने की ३१ तारीख़ तक चलेगा। कोई भी व्यक्ति इस अवसर का लाभ उठा सकता है। इस अवसर पर ईसीजी, ब्लड सुगर, लिवर फंक्शन की जाँच, चेस्ट एक्स-रे, USG, लिपिड प्रोफाइल, फिजिशियन कंसल्टेशन एवं स्त्री संबंधित बीमारियोंमें एक OPD फ्री की जाएगी।

पारस अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा पारस अस्पताल के पहले वर्षगाँठ पर प्रदेश के मरीज़ों का ख़ास ध्यान रखते हुए निःशुल्क हेल्थ चेक-अप के साथ-साथ मुफ़्त में प्रिविलेज कार्ड भी दिया जा रहा है। जिसके तहत मरीज़ों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधा दी जा जाएगी। प्रिविलेज कार्ड धारकों को अस्पताल आने पर कोई भी रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। साथ ही ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं पर क्रमशः २०% तथा ५% की छूट सहित लैब एवं रेडियोलोजी सेवाओं पर १०% की छूट का लाभ दिया जाएगा। प्रिविलेज कार्ड की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि इसके धारकों को २० किलोमीटर तक के दायरे में मुफ़्त एम्बुलेंस पिकअप की सुविधा दी जाएगी। डॉ नीतेश कहते हैं की प्रदेश के मरीज़ों को ख़ुशियाँ बाँटना ही हमारा प्रथम कर्तव्य है। पारस अस्पताल से शत प्रतिशत मरीज़ सकुशल अपने परिवार के साथ घर को लौटें इसके लिए पारस अस्पताल की टीम अपना सर्वोत्तम प्रयास कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0