पांकी पुलिस ने देसी कट्टा के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तीनों व्यक्तियों के पास से अवैध देसी कट्टा 2, 8MM का जिंदा करतूत 1, TVS अपाची मोटरसाइकिल 1 बरामद किया गया है।

Aug 23, 2024 - 12:43
 0  74
पांकी पुलिस ने देसी कट्टा के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पांकी : पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पांकी थाना क्षेत्र से देशी कट्टा के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। तीनों व्यक्तियों के पास से अवैध देसी कट्टा 2, 8MM का जिंदा करतूत 1, TVS अपाची मोटरसाइकिल 1 बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार तीनों व्यक्ति , 1. रंजन कुमार उम्र(20 वर्ष) पिता स्व० अजय राम सरईडीह थाना - पांकी 2.लाल सूरज यादव उम्र(26 वर्ष) पिता अमलेश यादव स्व० उल्गाड़ा, थाना - पांकी , 3. गोल्डेन आलम उम्र(20 वर्ष) पिता राजिश मियां स्व० ,  गढ़गांव थाना - पिपरटांड, रहने वाले हैं। 14 8 2024 की संध्या में पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरसम(कारीमाटी) घाटी में लूट के दौरान गोलीबारी की घटना में आयोजन बनाने एवं रेकी करने में अपने संलपिप्ता को स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से रंजन कुमार और लाल सूरज यादव की अहम भूमिका रही थी। उक्त घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए बाकी थाना पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0