झारखंड के बेरमो में मुहर्रम के पहले फिलिस्तीन का झंडा ! वायरल वीडियों में देखिए सच क्या है?

फुसरो में पैकहा के दौरान फिलिस्तीन का झंडा देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Jul 5, 2025 - 23:22
 0  60
झारखंड के बेरमो में मुहर्रम के पहले फिलिस्तीन का झंडा ! वायरल वीडियों में देखिए सच क्या है?

झारखंड का कोयला नगरी बेरमो में भी मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम की तैयारी कर रहे हैं।मुहर्रम को सब्र, बलिदान और इंसाफ का प्रतीक माना जाता है। पूरी दुनिया के मुसलमान मुहर्रम को इमाम हुसैन की शहादत की याद में मानते हैं। हालांकि फुसरो में पैकहा के दौरान फिलिस्तीन का झंडा देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, देशपत्र इस वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है। यह जांच -पड़ताल का विषय हैं।
बताया जा रहा हैं कि ये वीडियो फुसरो बाजार के ओवरब्रिज का है, वीडियो में कई लोग दिखाई दे रहे हैं और एक युवक के हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी दिख रहा है।
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह -तरह की बातें कर रहें है। इसके साथ ही नजरें पुलिस और प्रशासन पर भी टिकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0