हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक: संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री ने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की

Aug 13, 2024 - 01:49
 0  43
हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक: संजय सेठ

रांची: हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  आह्वान पर विगत दो वर्षों से पूरे देश में मनाया जा रहा है।  विगत दो वर्षों में  जन-जन का अभियान बन चुका है। पूरे देश भर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक एक उत्सव के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। 
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि तिरंगा हमारी आन,बान और शान है। तिरंगा को देखकर देश प्रेम जागृत होता है। देश भावना का दिल में ज्वार फूटता है। हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के हर घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगे ताकि देश  के नागरिकों में  राष्ट्रीय एकता और गौरव की अनुभूति हो। क्योंकि इस तिरंगे के खातिर लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। हमारे वीर योद्धाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर इस तिरंगे की आन, बान और शान को कायम रखा। इसलिए हम सबों का कर्तव्य बनता है कि सभी लोग अपने घरों में व्यावसायिक, स्थलों में अवश्य तिरंगा लगाएं और लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें । 
इसी के निमित्त  रक्षा राज्य  मंत्री संजय सेठ ने अपने आवास पर पत्नी संग एवं रांची महानगर के पदाधिकारी के साथ अपने घर पर तिरंगा लगाया। इस अवसर पर कांके के विधायक समरी लाल, महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ,महामंत्री बलराम सिंह ,जितेंद्र वर्मा सहित महानगर के सभी पदाधिकारी एवं सभी मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0