विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक रैली का आयोजन

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक रैली का आयोजन

Jun 1, 2025 - 03:31
 0  38
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक रैली का आयोजन

गया । भारतीय चिकित्सा संघ गया शाखा ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक रैली का आयोजन किया। यह रैली आइएमए भवन गया से प्रारंभ हुआ और शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए जेपीएन अस्पताल गया में समाप्त हुआ। रैली के प्रारंभ में आइएमए अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह, सचिव डॉ विमलेंदु विमल, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ एम ई हक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली में आइएमए गया के डाक्टर गण, ब्रहमाकुमारी के सफेद वस्त्र धारी कार्यकर्ता, सामाजिक संस्था भारत विकाश परिषद, वर्क और गया कॉलेज, ए० एम०
कॉलेज और जगजीवन कॉलेज के एन० एस० एस० से जुड़े छात्र भी शामिल हुए और नशा निवारण संबंधी तख्तियां और नारे लगाते हुए रैली को संपन्न किया। रैली के समापन के बाद जेपीएन अस्पताल के सभागार में एक नशा मुक्ति जागरूकता
कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था के संयोजक श्री बी के संजय ने कार्यशाला का संचालन किया। श्री संजय ने खैनी और गुटका के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। ब्रह्माकुमारी पूजा ने सभी उपस्थित लोगो को नशे से दूर रहने की शपथ दिलायी। जिला गैर संचारी रोग पदाधिकरी ने तंबाकू प्रयोग के विभिन्न पहलुओं और इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताया।आइएमए के सदस्यों द्वारा कार्यशाला का थीम टोबैको और निकोटिन इंडस्ट्री के जाल का पर्दाफाश करने संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आइएमए के डा अभय सिम्भा, डॉ डी के सहाय, डॉ विश्व विजय सिंह, डॉ यू एस अरुण, डॉ नीरज कुमार, डॉ आर के चन्देल और डॉ ऋषिकेश कुमार उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0