सिग्नेचर स्माइल डेंटल क्लिनिक के सौजन्य से फ्री डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन

तम्बाकू और गुटखा का सेवन दांतों के लिए नुकसानदायक : डॉ.गरिमा

Aug 21, 2022 - 11:21
 0  4
सिग्नेचर स्माइल डेंटल क्लिनिक के सौजन्य से फ्री डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन

रांची। धुर्वा (शालीमार) स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र में रविवार को सिग्नेचर स्माइल डेंटल क्लिनिक,हिनू के सौजन्य से फ्री डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग एक सौ लोगों का डेंटल चेकअप किया गया। मौके पर डेंटल सर्जन डॉ.गरिमा, डॉ.अश्विन पाठक व डॉ.अलका पांडेय द्वारा दंत रोग से पीड़ित लोगों सहित अन्य को समुचित परामर्श दिया गया।
शिविर में लगभग एक सौ मत्स्य कृषकों सहित मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का दंत रोग विशेषज्ञों ने चेकअप कर उचित परामर्श दिया।
उपस्थित दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि अधिकतर लोगों को अपने दांतों का ख्याल उस वक्त आता है, जब दांत बुरी तरह खराब हो जाते हैं या फिर उसमें दर्द होना शुरू हो जाता है। यदि सही समय पर शुरूआत से ही दांतों की देखभाल की जाए तो ऐसी परेशानियों से बचा जा सकता है। दंत चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों से कहा कि स्वस्थ मुख से जीवन स्वस्थ बना रहता है।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.गरिमा ने कहा कि दांत साफ, सुन्दर और मजबूत रहे तो चेहरा सुंदर दिखता है। उन्होंने कहा हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे दांतो से चबाते हैं और जितनी अच्छी तरह से चबाते हैं उतना ही हाजमा भी दुरूस्त रहता है।

शिविर में आए लोगों को चिकित्सकों ने दांतो को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। दिन में दो बार आवश्यक रूप से ब्रश करने, खाना खाने के बाद अच्छा से कुल्ला करने की सलाह दी।
शिविर में कुछ मत्स्य कृषकों के दांत तम्बाकु/गुटखा आदि के सेवन से खराब होने के कारण उन्हें दांतों की हिफाजत करने की सलाह दी गई। लोगों को दांतो की सड़न, दांत से खून आना (पाइरिया), जो दांत नहीं है, उसके स्थान पर नकली दांत लगवाना एवं इंप्लांट आदि के बारे आवश्यक सुझाव दिये गये। इस अवसर पर मत्स्य निदेशालय के अधिकारी, कर्मचारी व काफी संख्या में मत्स्य कृषक मौजूद थे।

शिविर के सफल संचालन में सिगनेचर स्माइल डेंटल क्लिनिक के चिकित्सकों के अलावा मत्स्य निदेशालय के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0