विश्व आदिवासी दिवस पर स्वर्ण रेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पर्यावरण संरक्षण विषयक सेमिनार आयोजित

विधार्थियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, तेलंगा खड़िया, सिद्धो कान्हो, नीलांबर पीतांबर, अलबर्ट एक्का समेत कई वीर सपूतों की स्मृति में पौधारोपण  किया। 

Aug 10, 2024 - 21:17
 0  25
विश्व आदिवासी दिवस पर स्वर्ण रेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पर्यावरण संरक्षण विषयक सेमिनार आयोजित

रांची : रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार के निर्देशानुसार, रांची नगर निगम एवं रिलेशंस द्वारा विश्व आदिवासी दिवस  पर स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टियूशंस, बरियातू में पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर विधार्थियों ने अपने कॉलेज प्रांगण में पौधे लगाकर उसकी सेवा व रक्षा का संकल्प भी लिया। सभी लोगों ने कहा आदिवासी समाज  प्रकृति पूजक हैं। प्रकृति की पूजा और सेवा ही इनका  उद्देश्य रहा है। हमें भी इनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

विधार्थियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, तेलंगा खड़िया, सिद्धो कान्हो, नीलांबर पीतांबर, अलबर्ट एक्का समेत कई वीर सपूतों की स्मृति में पौधारोपण  किया। 
इस अवसर पर रांची नगर निगम के सहायक सौरभ केशरी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रांची नगर निगम के सुपर वाइजर राज कुमार , सुधाकर यादव के अलावा  स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव गंगेश गुंजन झा, निदेशक डॉ सिद्धार्थ प्रकाश, प्रचार्य विधा सागर, पंकज साहू,अमित कुमार, अलका, मुकेश कुमार, विशाल कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0