159 सीआरपीएफ मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों ने किया पौधारोपण

159 सीआरपीएफ मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों ने किया पौधारोपण

Jun 6, 2025 - 01:50
 0  35
159 सीआरपीएफ मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों ने किया पौधारोपण

159 सीआरपीएफ मुख्यालय चिकपाल सुकमा में कमांडेंट कुमार मयंक के निर्देशानुसार गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार ने पौधारोपण कर किया।इस अवसर पर 159 सीआरपीएफ मुख्यालय में पर्यावरण स्वच्छ एवं हरियाली हेतु कई प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।मौके पर सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में धड़ल्ले से पेड़ पौधे की कटाई की जा रही है जिससे जलवायु परिवर्तन एवं समय से वर्षा नहीं होने जैसे गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है जिसके कारण जनजीवन में दुष्परिणाम असाध्य बीमारियां फैलने के साथ साथ लगातार प्रदूषण फैल रहा है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी यह प्रण लें कि "आओ मिलकर पेड़ लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं।जिससे वातावरण स्वच्छ हो पर्यावरण समस्याएं जैसे पोलूशन चल परिवर्तन इत्यादि मनुष्य को अपने जीवन शैली के बारे में पूर्ण विचार के लिए प्रेरित कर रही है और जब पर्यावरण संरक्षण और पुणे सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा जागरूक आम जनता को करने की है‌।इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी मनीष कुमार,डिप्टी कमांडेंट अमिताभ कृष्ण, सहायक कमांडेंट तुलसी दास, सुबेदार मेजर राजेश सिंह सहित अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0