NSUI का सतरवा वैक्सीनेशन कैम्प लगा

गाड़ीखाना सामुदायिक भवन में वैक्सीनशन कैम्प लगाया गया

Aug 7, 2021 - 12:55
 0  10
NSUI का सतरवा वैक्सीनेशन कैम्प लगा

रांची:

NSUI प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह के नेतृत्व में कोविड-19 को रोकने के लिए आज सत्राहवॉ वैक्सीनेशन कैंप आज दिनांक 7 अगस्त को लगा। जिसमें 54 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। NSUI द्वारा यह संकल्प लिया गया कि वो अपने नेतृत्व में रांची को पूर्णता कोरोना मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में उन्होंने अबतक अपने नेतृत्व में कैम्प लगाकर टोटल 1496 लोगों का वैक्सीनेशन करवा चुके है, एवं आगे भी इसी तरह निरंतर रांची की जनता की लिस्टिंग करके वैक्सीनेशन करवाने का प्रयास जारी रखेंगे । मौके पर मौजूद मुख्य रूप से अभिजीत सिंह ने कहा कि इन कैंपों में झारखंड सरकार द्वारा संचालित मोबाइल वैन उपलब्ध करवाने के लिए झारखंड सरकार और रांची प्रशासन को धन्यवाद प्रस्तुत किया । मोबाइल वैन का जो रास्ता अख्तियार किया गया यह बहुत ही सराहनीय है । मोबाइल वैन से वैसे लोगों को मदद मिल रही है जोकि वैक्सीनेशन के स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं या उनके समक्ष स्लॉट बुकिंग करने की परेशानी आ रही है वैसे लोगों को इस वैन से बहुत ही सहायता मिल रही हैं।

NSUI’s Satarva Vaccination Camp organized

कैम्प में मौजूद कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि रांची की अधिक से अधिक जनता को कोरोना से बचा सकें इसी लक्ष्य को लेकर हमलोगों ने वैक्सीनेशन कैम्प लगवाने की शुरुआत की है। हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते जा रहे है, हमलोग आगे भी निरंतर इसी तरह से लोगों की लिस्टिंग कर रांची प्रशासन से मोबाइल वैन मांग कर लोगों का वैक्सीनेशन करवाते रहेंगे। हमारा रांची शहर कोरोना मुक्त हो, यही हमारा संकल्प है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज ने कहा कि हमारे कैम्प में कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, कांगेस रांची महासचिव गजेंद्र सिंह, पिया बर्मन, युथ कांग्रेस रांची विधानसभा अध्यक्ष पंचम सिंह, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, पार्षद सुनील यादव , समाजसेवी आरिफ भट्ट,प्रियांशू भट्ट, तनु राजपूत, मुस्कान ओझा, प्रियांशू भट्ट, नीतू कुंआरी, अंशिका त्रिपाठी, तनु राजपूत, सरिता शर्मा, एन एस यू आई के प्रदेश सचिव रोहित पांडे ऋषव सरकार, शिवम कुमार आदि लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0