मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल
रांची। एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को छात्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल एनएसयूआई के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह एवं प्रदेश सचिव रोहित पांडे ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर छात्र हित में समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री ट्यूशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, झारखंड में कोचिंग एक्ट लागू करने तथा यूक्रेन से लौटे झारखंड के विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए उनके आधे अधूरे पढ़ाई को पूर्ण करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने एनएसयूआई के मांगों के संदर्भ में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही लॉकडाउन के दौरान जनसेवा के प्रति एनएसयूआई के समर्पण की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0