एनएसएस पदाधिकारी डॉ.ब्रजेश कुमार एनवाईएफ- 2025 के लिए राज्य नोडल पदाधिकारी मनोनीत

राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत झारखंड राज्य से भाग लेने वाले युवा दल को विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर राज्य स्तरीय दल के चयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Sep 7, 2024 - 22:45
 0  27
एनएसएस पदाधिकारी डॉ.ब्रजेश कुमार एनवाईएफ- 2025 के लिए राज्य नोडल पदाधिकारी मनोनीत

रांची: आगामी वर्ष 12 से 16 जनवरी,2025 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आयोजन के लिए एनएसएस के राज्य पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार को झारखंड के लिए राज्य नोडल पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। डॉ कुमार का मनोनयन झारखंड सरकार के युवाकार्य एवं खेल निदेशालय के निदेशक संदीप कुमार ने किया है। 
राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत झारखंड राज्य से भाग लेने वाले युवा दल को विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर राज्य स्तरीय दल के चयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से झारखंड राज्य से कुल 115 युवा प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भेजा जाएगा। 
राष्ट्रीय युवा महोत्सव का थीम " विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार " है जिसके अंतर्गत विज्ञान मेला, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, चित्रकला, भाषण  आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0