अब थाना प्रभारी पर लगा महिला से छेड़खानी का आरोप, DGP और SSP से की शिकायत

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि थाना प्रभारी विनीत खत्री ने उनके साथ छेड़खानी के इसके अलावा थाना प्रभारी और उनके साथियों ने उनके पति और देवर की पगड़ी भी खींचकर फेंक दी.

Dec 21, 2024 - 20:10
 0  55
अब थाना प्रभारी पर लगा महिला से छेड़खानी का आरोप, DGP और SSP से की शिकायत

एक तरफ़ जिला प्रशासन राजधानी में महिलाओं से हो रही छेड़खानी की घटनाओं को लेकर काफ़ी सजग और सक्रिय है , तो दूसरी तरफ़ प्रशासन के ही अधिकारी अपने कुकर्मों से प्रशासन और सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल कर रहे हैं. ताजा मामला है रांची के सुखदेवनगर थाना का , जहाँ थाना प्रभारी पर सिख परिवार के घर पर जबरन घुसकर गाली-गलौज और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है. इसी थाना क्षेत्र के बजरा स्थित सर्वेशवरी नगर की रहने वाली परविंदर कौर नाम की महिला ने थाना प्रभारी पर यह आरोप लगाया है. महिला ने रांची एसएसपी से इसकी शिकायत भी की है और इसकी कॉपी डीजीपी को भी दी है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 19 दिसंबर की रात उसके घर के गेट पर जोर से पीटने की आवाज आयी. जब वह बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि नशे में धुत सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उनके सहकर्मियों और विनीत खत्री (मेट्रों गली सतु रोड निवासी) उसके घर में घुस आये. आरोप लगाया कि सभी ने उनके साथ, उनके पति, देवर और छोटी बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया.

घटना का वीडियो फुटेज भी दिया 

महिला ने यह भी कहा कि विनीत खत्री ने उनके साथ छेड़खानी के इसके अलावा थाना प्रभारी और उनके साथियों ने उनके पति और देवर की पगड़ी भी खींचकर फेंक दी. महिला ने अपनी शिकायत के साथ इस घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0