नीतीश कुमार ने रखी बिहार में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार की मजबूत नींव – प्रकाश राम पटवा

नीतीश कुमार ने रखी बिहार में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार की मजबूत नींव

Jun 22, 2025 - 04:16
 0  13
नीतीश कुमार ने रखी बिहार में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार की मजबूत नींव – प्रकाश राम पटवा

गया जी। जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के गया जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि बिहार में जो परिवर्तन और स्थायित्व आज हम देख रहे हैं, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, दूरदर्शिता और जनहितकारी प्रशासनिक निर्णयों का प्रतिफल है। श्री पटवा ने कहा कि एक समय बिहार को अराजकता, भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन के रूप में जाना जाता था, लेकिन 2005 में जब नीतीश कुमार जी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली, तब सबसे पहले उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने की दिशा में कार्य किया। पुलिस व्यवस्था में सुधार, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर अंकुश और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित कर उन्होंने बिहार को एक बेहतर और सुरक्षित राज्य के रूप में स्थापित किया।श्री पटवा ने कहा सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार में सुशासन एक व्यवस्था बन गई है। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, आरटीपीएस सेवा अधिकार कानून, बिचौलिया-मुक्त प्रशासन, और थानों व अंचलों में पारदर्शिता जैसे कदमों से आम जनता को न्याय और सुविधा दोनों सुलभ हुए हैं। आगे श्री पटवा कहा कि यह नीतीश कुमार जी की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि आज बिहार का व्यापारी वर्ग, युवा, किसान और महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। श्री पटवा ने अंत में कहा कि बिहार में जो सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है, वह लगातार दो दशकों की नीतिगत मेहनत और जनता के प्रति मुख्यमंत्री के समर्पण का परिणाम है। राज्य की जनता को चाहिए कि इस सुशासन की व्यवस्था को और मज़बूत बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0