शानदार शिक्षा ,युवाओं को रोजगार और नौकरी भी दे रही नीतीश सरकार:- प्रकाश पटवा

Feb 16, 2024 - 11:28
 0  15
शानदार शिक्षा ,युवाओं को रोजगार और नौकरी भी दे रही नीतीश सरकार:- प्रकाश पटवा

गया । गया जिला व्यवसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ जदयु अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा 2005 जब मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार के सत्ता को संभाला तब से उन्होंने पूरी गंभीरता से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए काम करना शुरू किया । विद्यालयों के भवन निर्माण से लेकर बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाने तक की व्यवस्था की । बच्चों के बेसिक जरूरतों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पूरा करने का काम किया । जैसे योजना, साइकिल योजाना,व छात्रवृत्ति देकर प्रोत्साहित किया, बच्चों के उच्च शिक्षा की वितीय बाधा को दूर करने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लेकर आए UPSC और BPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आर्थिक मदद की व्यवस्था की। श्री पटवा कहा
नौकरी के लिए लगातार बहालियो के माध्यम से सरकारी नौकरी देने का काम हो रहा है। श्री पटवा ने कहा उद्योग लगाने के लिए दस लाख दिया जा रहा है उसमे पांच लाख अनुदान है, मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना के माध्यम से 94 लाख चिन्हित गरीब परिवारों के स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख की राशि का इंतजाम कर दिया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0