नीतीश ने न्याय के साथ सभी वर्गों का किया विकास:- प्रकाश पटवा

Mar 14, 2024 - 12:02
 0  10
नीतीश ने न्याय के साथ सभी वर्गों का किया विकास:- प्रकाश पटवा

गया । जदयू कार्यालय नागमतिया मे गया जिलाध्यक्ष व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ जदयू प्रकाश राम पटवा को कार्यकर्ताओ ने अंगवस्त्र, माला एवं बुके देकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया है। प्रकश पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेता नहीं विचारधारा हैं। उन्होंने कहा की याद कीजिए 2005 से पहले का बिहार और आज का बिहार साफ पता चलता है की नीतीश कुमार ने सभी योजनाओं को धरातल पर उतारकर बिहार को एक नया बिहार बनाया है। साइकिल योजना अपने आप में अदभुत योजना है जिससे बिहार की लड़कियों में बहुत बड़ा परिवर्तन किया है। नीतीश कुमार ने बिहार में ऐतिहासिक जाति आधारित गणना कराकर आरक्षण का दायरा बढ़ाने का काम किया है, हर घर बिजली, सात निश्चय योजना में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, हर घर नल का जल, गया में गंगा का जल लाना मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक काम है।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है, शुसाशन की सरकार है और आगे विकास की रफ्तार और तेज होगा। लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की 40 की 40 सीट एनडीए गठबंधन जीतेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0