"नीतीश के बेटे निशांत कुमार को बनाएं मुख्यमंत्री वरना...", पप्पू यादव की विपक्षी दलों से अपील

पप्पू यादव ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार सक्रिय रूप से राज्य की राजनीति से अलग होते हैं तो बिहार की सत्ता समीकरण में बड़ा बदलाव हो सकता है। उन्होंने गैर-भाजपा दलों से अपील करते हुए कहा कि सभी दल एकजुट होकर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार करें।

Mar 5, 2026 - 21:25
 0  7
"नीतीश के बेटे निशांत कुमार को बनाएं मुख्यमंत्री वरना...", पप्पू यादव की विपक्षी दलों से अपील

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार सक्रिय रूप से राज्य की राजनीति से अलग होते हैं तो बिहार की सत्ता समीकरण में बड़ा बदलाव हो सकता है। उन्होंने गैर-भाजपा दलों से अपील करते हुए कहा कि सभी दल एकजुट होकर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार करें।

पप्पू यादव की अपील

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए पप्पू यादव ने लिखा कि बिहार को किसी भी कीमत पर बीजेपी का “चारागाह” बनने से बचाना होगा। इसके लिए मांझी, चिराग, लालू और उपेंद्र जैसे नेताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी दल बिना शर्त निशांत कुमार को समर्थन देकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करें।

पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अगर सभी नेता इस मुद्दे पर एकमत हो जाएं तो बिहार में नई राजनीतिक स्थिति बन सकती है और यह फैसला भविष्य में बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक भी बन सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0