नवपदस्थापित मानपुर अंचल अधिकारी सुबोध कुमार का अंगवस्त्र से स्वागत

Mar 13, 2024 - 12:00
 0  53
नवपदस्थापित मानपुर अंचल अधिकारी सुबोध कुमार का अंगवस्त्र से स्वागत

गया । सुबोध कुमार नव पदस्थापित अंचल अधिकारी मानपुर के रूप में योगदान करने पर मंगलवार को राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ व प्रकाश राम पटवा पूर्व मानपुर प्रखंड बीस-सुत्री अध्यक्ष सह जदयू व्यवसाय उद्योग जिला अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से मानपुर अंचल कार्यालय में अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित कर बधाई और स्वच्छ कार्यकाल की कामना करते हुए स्वागत किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा लंबे और स्वच्छ कार्यकाल की शुभकामनाएं और पदग्रहण करने की बहुत-बहुत बधाई दी गई।
इस अवसर पर अंशू रंजन निवर्तमान अंचल अधिकारी को भावपूर्ण विदाई दी गई। अल्प समय में उनका हस्तांतरण होने के कारण नव पदस्तापित अंचल अधिकारी के रूप में सुबोध कुमार के रूप में नए अंचल अधिकारी ने योगदान दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0