राष्ट्र के नवनिर्माण में एनसीसी कैडेट्स की अहम भूमिका : संजय सेठ

 एनसीसी के कैडेट्स हर विपरीत परिस्थिति में साथ खड़ा रहते हैं ।चाहे वह कोविड के समय जरूरतमंद लोगों की सेवा हो ,या देश में आपदा  हो ,या फिर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान हो, एनसीसी  के कैडर सामाजिक ,धार्मिक, सभी कार्य में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

Aug 14, 2024 - 01:32
 0  42
राष्ट्र के नवनिर्माण में एनसीसी कैडेट्स की अहम भूमिका : संजय सेठ

रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मंगलवार को नई दिल्ली के लाल किले  परिसर में एनसीसी एवं एनएसएस वालंटियर द्वारा  78 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 
इस कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस के दो हजार वॉलिंटियर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने कहा कि जब हम 78 वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में उत्सव को मना रहे हैं, वहीं, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले उन सभी वीर सपूतों को याद करने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी अवसर प्रदान करता है। हमें अपने वीर सैनिकों पर गर्व है। देश हमारे वीर सैनिकों के बलिदान और त्याग को कभी नहीं भूल सकता वहीं  एनसीसी एवं एनएसएस के कार्य को भी नहीं भुलाया जा सकता।  एनसीसी के कैडेट्स हर विपरीत परिस्थिति में साथ खड़ा रहते हैं ।चाहे वह कोविड के समय जरूरतमंद लोगों की सेवा हो ,या देश में आपदा  हो ,या फिर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान हो, एनसीसी  के कैडर सामाजिक ,धार्मिक, सभी कार्य में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसके लिए एनसीसी संगठन बधाई के पात्र हैं एनसीसी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हमेशा अपना योगदान देते आ रहा है राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडर के महत्वपूर्ण भूमिका है एवं विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में इनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। एनसीसी की यह विशेषता है कि राष्ट्रीय सर्वोपरि की भावना को युवा अवस्था में ही जागृत करता है। एनसीसी के  कैडर भारत देश के भविष्य हैं। भारत को परम वैभव एवं प्रगति के नए शिखर पर ले जाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। रक्षा मंत्री श्री सेठ ने एनसीसी कैडेट्स के बीच पुरस्कार का वितरण किया।
कार्यक्रम में एनसीसी के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल गुरवीर पाल सिंह जेएस सेरेमोनियल अमित प्रसाद एवं एनसीसी कैडर के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0