पटवा समाज के समावेशी विकास के लिए कटिबद्ध रहूंगा:- नवरतन पटवा

Mar 15, 2024 - 12:28
 0  35
पटवा समाज के समावेशी विकास के लिए कटिबद्ध रहूंगा:- नवरतन पटवा

गया ।गुरुवार को शाम बुनकर समाज कि हृदयस्थली श्री दुर्गा स्थान के प्रांगण पटवाटोली में श्री दुर्गाजी पटवा जाति सुधार समिति (मानपुर पटवा समाज) के अध्यक्ष के रूप में अनुभवी व कर्मठ व्यवशायी नवरतन प्रसाद (पटवा) को सर्वसम्मति से चुना गया। नवरतन बाबू के अध्यक्ष चुने जाने पर पटवा समाज में खुशी कि लहर दौड़ पड़ी। सुबह से ही नवरतन बाबू के आवास पर बधाई और शुभकामना के लिए तांता लगा रहा। अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई व अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए शुभकामना देने व खुशी जाहिर करने में गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ, दुखन पटवा जिला संयोजक भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ, प्रकाश राम पटवा जिला अध्यक्ष व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ जदयु, प्रमोद कुमार लाल, बुद्धिजीवी व्यवसायिक, अमर नाथ अध्यक्ष पटवा बुनकर ट्रस्ट, सुरज कुमार संचालक पटवा बुनकर ट्रस्ट, सोहन लाल पूर्व अध्यक्ष पटवा समाज, शिवनाथ कुमार समाजसेवी व शिक्षाविद्, विजय कुमार प्रतिनिधि रीता कुमारी पार्षद प्रतिनिधि, पवन कुमार, दुर्गा प्रसाद, चंचल कुमार, सहित बड़ी संख्या में बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। नवरतन बाबू निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में समर्पित रहे हैं सादगी और व्यवहारिक- व्यापारिक कौशल से पटवा समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे, पटवा समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवरतन बाबू ने कहा सभी से विचार विमर्श – संवाद कर पटवा समाज के पूर्वजों द्वारा बनाए परंपर- विरासत को बचाते हुए आधुनिक शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक कि नई उचाई हासिल करने का प्रयास करेंगे। अध्यक्ष पद कि जिम्मेवारी का निर्वहन सबके सहयोग से करेंगे। न्याय के साथ सामाजिक विकास का विस्तार करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0