सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आरपी साहू का संगठन विस्तार का निर्देश

Aug 11, 2022 - 11:38
 0  27
सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आरपी साहू का संगठन विस्तार का  निर्देश

रांची। सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आरपी साहू ने झारखंड में संगठन के विस्तार पर बल देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कमेटी के पदधारियों को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया है। डॉ.साहु ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी कर  झारखंड में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को जिला व प्रखंड स्तर पर कमेटियों के यथाशीघ्र गठन करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी हित में संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का भी अनुरोध किया है। 

 डॉ.साहु ने कहा कि राज्य  सरकार की जनविरोधी और सदन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करने की दिशा में भी कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बनने से लेकर आज तक सदानों, मूलनिवासियों को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है। विधायक, मंत्री, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने निजी स्वार्थ लोलुपता के वशीभूत होकर राज्य की जनता को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।  ओबीसी आरक्षण लागू किये बिना पंचायत चुनाव करा दिया गया और एकल पद आरक्षण लागू कर सदानों, मूलनिवासी सदानों को उनके हक और अधिकार से वंचित कर दिया गया।

 डॉ.साहू ने सर्व जातियों, सर्व धर्मावलंबियों, सदानों से सदान एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में मात्र सदान विकास पार्टी ही है,जो सदानों व मूलनिवासियों को उनका वाजिब हक और अधिकार दिला सकती है।  झारखंड में सदानों के नाम पर बने संगठनों ने सदान समुदाय के हित में कभी काम नहीं किया। सिर्फ निज हित को सर्वोपरि समझते हुए संगठन की आड़ में अपना मतलब साधने में लगे रहे। कई राजनीतिक दलों ने भी सदानों मूलनिवासियों को छलने का ही कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि हमें राज्य के मूलनिवासियों सदानों को छलने वाले सभी पार्टियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है और सदान विकास पार्टी को समर्थन देकर आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में जिताने की आवश्यकता है। तभी सदान बाहुल्य राज्य में सदान हितों में कानून बनेगा और राज्य में सदानों मूलनिवासियों को उनके हक और अधिकार दिला पाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0