सीडब्लूई की नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर रांची के शिवम को किया सम्मानित
शिवम चन्द्र ढाई साल से द ग्रेट खली की कन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।
रांची। सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन एवं स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सीडब्ल्यूई कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट की नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीत कर रांची लौटने पर शिवम चंद्र को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
राजधानी के मोरहाबादी निवासी शिवम चन्द्र ढाई साल से द ग्रेट खली की कन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। शिवम ने द ग्रेट खली के कंपनी सीडब्ल्यूई द्वारा आयोजित सेम नाईट बैटल रॉयल एलिमिनेशन मैच के प्रथम मैच में जीतकर सीडब्ल्यूई का नेशनल चैंपियनशिप जीतकर झारखंड का नाम रौशन किया। बचपन से ही कुश्ती के प्रति रुझान ने ही आज शिवम को प्रोफेशनल रेसलर बनने का मुकाम हासिल करवाया है। मौके पर शिवम ने कहा कि द ग्रेट खली को अपना आदर्श मानते हैं और आने वाले दिनों में जल्द से जल्द ही डब्लूडब्ल्यूई चैंपियनशिप में भाग लेकर झारखंड राज्य का पूरे देश में रौशन करेंगे।इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन, अवधेश ठाकुर,धीरज अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0