गढ़वा में महिला की नृशंस हत्या की नारी शक्ति सेना ने की निंदा

Jun 27, 2022 - 10:47
 0  4
गढ़वा में महिला की नृशंस हत्या की नारी शक्ति सेना ने की निंदा

रांची। महिला हितों के संरक्षण के लिए समर्पित संगठन नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) की अध्यक्ष व लोकप्रिय समाजसेविका रानी कुमारी ने गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र स्थित जंगीपुर उरांव टोला में एक महिला की उसकी सगी बहन द्वारा नृशंस हत्या कर दिए जाने की घटना की तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाएं इंसानियत पर कलंक का धब्बा है।
रानी कुमारी ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है

रानी ने कहा है कि समाज में व्याप्त कुरीतियां और अंधविश्वास के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुप्रथाओं को समूल नष्ट करने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता की आवश्यकता है। खासकर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में डायन-बिसाही, झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र जैसी कुरीतियां व अंधविश्वास के वशीभूत होकर लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सरकारी तंत्र को चुस्त-दुरुस्त करने की नितांत आवश्यकता है। वहीं, गैर सरकारी स्तर पर स्वयंसेवी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों को भी कुप्रथाएं समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का विकास और साक्षरता दर में वृद्धि अंधविश्वास और कुरीतियों को नष्ट करने में काफी सहायक है। समाज में व्याप्त कुरीतियों से सामाजिक विकास बाधित होता है। ‌इस दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0