सांसद संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले, शहर-गांव को प्लास्टिक मुक्त करने की लोगों से की अपील
रांची। सांसद संजय सेठ द्वारा ईस्ट जेल रोड स्थित वीर बिरसा नगर के लोगों के बीच शुक्रवार को जूट की थैली का वितरण किया गया। श्री सेठ ने लोगों से कहा कि वातावरण की शुद्धता के दृष्टिकोण से प्लास्टिक का बहिष्कार कर जूट की थैली का उपयोग करें तथा आने वाले पीढ़ी को हम स्वस्थ वातावरण दें। वहीं, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी रवि मुंडा ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस मौके पर रांची शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लें। इसमें सबों को सहयोग करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में लोअर बाजार मंडल अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री सतीश चंद्र, एतवा उरांव, मोनू लकड़ा, बबलू इंदवार, पूनम टोप्पो, कुसुम देवी, सोना मनी, सागर इंद्रवार, अशोक राम, विक्की, रवि, संजय शुक्रमणि देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0