मोनिका व नीरज बंधे परिणय सूत्र में,सादगीपूर्ण विवाह की खुशी में बांटे गए मास्क-सेनिटाइजर

Jul 5, 2021 - 11:21
 0  10
मोनिका व नीरज बंधे परिणय सूत्र में,सादगीपूर्ण विवाह की खुशी में बांटे गए मास्क-सेनिटाइजर

रांची। कोरोना संक्रमण काल के दौरान शादी-विवाह के अवसर पर महज औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक वैवाहिक कार्यक्रमों में वर-वधु पक्ष के लोगों की सीमित संख्या की बाध्यता है। इस कारण सादगीपूर्ण विवाह करना विवशता भी है।
विगत दिनों रांची निवासी चिकित्सक मंच के संरक्षक व होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. आरएन प्रसाद की पुत्री मोनिका कुमारी का शुभ विवाह जमालपुर (मुंगेर) निवासी रविंद्र शाह के पुत्र नीरज कुमार के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गणमान्य लोगों ने वर-वधु के सुखमय जीवन के लिए आॅनलाइन/टेलिफोनिक बधाईयां दी।
छात्र क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने इस आदर्श विवाह की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में डॉ. प्रसाद ने अपनी पुत्री का विवाह सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप करते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सादगीपूर्ण तरीके से हुए वैवाहिक कार्यक्रमों की चहुंओर सराहना की जा रही है। इस आदर्श विवाह के शुभ अवसर पर छात्र क्लब की ओर से रातू रोड एवं पिस्कामोड़ में जरूरतमंदों के बीच मिष्टान्न के साथ-साथ मास्क व सैनिटाइजर वितरण कर खुशियां मनाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0