रांची से गायब 2 सगी बहनों के परिजन से मिले मंत्री, कहा- सरकार वापसी के लिए करेगी मदद

ऑटो चालक पर अपहरण करने का शक । पुलिस छानबीन में जुटी ।

Jan 15, 2025 - 00:55
 0  61
रांची से गायब 2 सगी बहनों के परिजन से मिले मंत्री, कहा- सरकार वापसी के लिए करेगी मदद

रांची के हिंदपीढ़ी से गायब 2 सगी बहनों के परिजनों से मिलने आज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी उनके आवास पर पहुंचे। मौके पर अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले को लेकर गंभीर हैं। सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है। सरकार पूरे परिवार के साथ खड़ी है। जल्द दोनों लड़कियों को वापस लाया जाएगा। इरफान अंसारी के साथ साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अजय नाथ शाहदेव और शहजादा अनवर आदि भी मौजूद थे। 

क्या है मामला

बता दें कि अपहृत युवतियों के चाचा ने पुलिस को बताया था कि दोनों बहनें 11 जनवरी की दोपहर 12.30 बजे अपने घर से कांटाटोली के समीप मंगल टावर स्थित आधार केंद्र जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद दोपहर के करीब 1.20 बजे एक भतीजी ने फोन कर अपने पिता से कहा कि ऑटो चालक ने उनसे मोबाइल और पर्स छीन लिया है। जबरन कहीं दूसरी जगह पर ले जा रहा है। इतना बोलने के बाद फोन कट गया. दोबारा फोन करने पर फोन बंद मिला। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया है। बाद में पुलिस को दोनों का आखिरी लोकेशन ओरमांझी में मिला था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0