जेसीआई यूथ रांची के सदस्यों ने रक्षाबंधन पर  पुलिसकर्मियों को  बांधी राखी 

Aug 20, 2024 - 02:01
 0  45
जेसीआई यूथ रांची के सदस्यों ने रक्षाबंधन पर  पुलिसकर्मियों को  बांधी राखी 

रांची: जेसीआई यूथ रांची ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। संस्था की सदस्य सोमवार को किशोरगंज चौक पहुंची। जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन के दिन घरों से दूर जनता की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस कर्मियों ने जेसीआई यूथ रांची की इस पहल की सराहना की। वहीं, इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों ने परिवार जैसा माहौल महसूस किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि पुलिस बल हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि अधिकतर पुलिस के जवान जनता की रक्षा करने व ड्यूटी में रहने के कारण रक्षाबंधन जैसे पर्व पर घर नहीं जा पाते। 
कार्यक्रम में अध्यक्ष सोनल अग्रवाल,सचिव ऋचा जालान,मनीषा सोन्थलिया,मोनिका गोयनका सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0