भवन कर में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में संगठनों की बैठक, चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

भवन कर में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में संगठनों की बैठक, चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

Jun 23, 2025 - 04:07
 0  90
भवन कर में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में संगठनों की बैठक, चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

गया । रविवार को स्टेशन रोड होटल एसोसिएशन, गया जी के तत्वावधान में कुसुम होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गया नगर निगम क्षेत्र में भवन कर (संपत्ति कर) में असामान्य एवं बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भवन मालिकों पर की गई भारी कर वृद्धि, वर्गीकरण में मनमाना परिवर्तन, एवं कचरा शुल्क जैसे अनुचित आर्थिक बोझ के विरोध में शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक एवं नागरिक संगठनों को एकजुट कर शांतिपूर्ण और चरणबद्ध जन आंदोलन चलाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत कुमार ने की तथा संचालन एसोसिएशन के सचिव श्री अजय कुमार द्वारा किया गया। भवन कर विरोधी आंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद को सर्वसम्मति से आंदोलन का नेता घोषित किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गया नगर निगम ने होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम, विवाह भवन, व्यवसायिक परिसरों इत्यादि पर अनैतिक दर से कर वृद्धि की है, जो व्यापारियों एवं नागरिकों पर भारी आर्थिक बोझ है। इसके अलावा कचरा शुल्क के नाम पर अतिरिक्त कर थोपा गया है, जो न केवल अनुचित है, बल्कि जनता के साथ सीधा अन्याय है। इस बैठक में प्रमुख रूप से समाजसेवी सह भाजपा नेता संजू साव, सामाजिक कार्यकर्ता बृजनंदन पाठक, बिहार बुनकर संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा, प्रकाश राम पटवा , नीरज वर्मा, कर्मचारी नेता कपिल देव प्रसाद सिंहा , अमित प्रसाद, श्रमिक नेता शिव बचन शर्मा, माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष संजय प्रसाद , श्री जय नारायण केसरी, कोषाध्यक्ष बिट्टू , जीवन , अमित , रंजीत जी सहित शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि गया नगर निगम द्वारा किए गए अन्यायपूर्ण कर निर्धारण को वापस लेने हेतु जनजागरण, शांतिपूर्ण प्रदर्शन, ज्ञापन एवं शांतिपूर्ण आंदोलन जैसे चरणबद्ध कार्यक्रमों के माध्यम से संघर्ष किया जाएगा। तथा हस्ताक्षर अभियान गया के सभी नगर निगम वार्ड में कैंप लगाकर किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0