सीएमपीडीआई द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन,प्रोटीन युक्त पौष्टिक किट का वितरण

Mar 29, 2022 - 15:03
 0  5
सीएमपीडीआई द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन,प्रोटीन युक्त पौष्टिक किट का वितरण

रांची। सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-7, भुवनेश्वर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सीएसआर के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बीएमसी के सहयोग से भुवनेश्वर के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के स्वच्छता कर्मियों के लिए बरगड़ा कल्याण मंडप में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 79 स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाएं दी गईं। इसमें सीएमपीडीआई के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश तथा बीएमसी के डॉक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों के बीच प्रोटीनयुक्त पौष्टिक अनाज वितरण किया गया। उक्त जानकारी महाप्रबंधक संजय कुमार दुबे ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0