अल कायदा का आतंकवादी निकला मेडिका हॉस्पिटल का डॉक्टर

राँची से गिरफ्तार डॉक्टर इश्तियाक अहमद जमशेदपुर का रहने वाला है। इश्तियाक राँची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत था और भारत में इस्लामिक राज्य की घोषणा का मंसूबा पाले हुए था।

Aug 23, 2024 - 12:49
 0  93
अल कायदा का आतंकवादी निकला मेडिका हॉस्पिटल का डॉक्टर

राँची : राजधानी राँची के चर्चित मेडिका हॉस्पिटल में कार्यरत आतंकवादी पकड़ा गया। एटीएस ने आतंकी सरगना डॉक्टर इश्तियाक अहमद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। अलकायदा के इंडियन सब कॉन्टिनेंट से जुड़े 14 लोगों को एटीएस ने अभी तक पूरे देश से गिरफ्तार किया है। राँची से गिरफ्तार डॉक्टर इश्तियाक अहमद जमशेदपुर का रहने वाला है। इश्तियाक भारत में इस्लामिक राज्य की घोषणा का मंसूबा पाले हुए था। उसकी गिरफ्तारी बरियातू के जोड़ा तालाब स्थित एक अपार्टमेंट से की गयी है। वह मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत था।अस्पताल में वह बीते छह साल से काम कर रहा था, इस दौरान तीन साल तक उसने फुल टाइमर के तौर पर सेवाएं दी हैं। उसका हजारीबाग में भी एक क्लीनिक है। उसने रिम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और जोड़ा तालाब स्थित एके रेसिडेंसी में रह रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0