उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए मैक्स अस्पताल और बेले वू क्लिनिक ने मिलाया हाथ

Mar 13, 2022 - 16:37
 0  13
उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए मैक्स अस्पताल और बेले वू क्लिनिक ने मिलाया हाथ

रांची। बेले वू क्लिनिक ने पूर्वी भारत में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं (लीवर की समुचित देखभाल) के लिए मैक्स अस्पताल, साकेत, नई दिल्ली के साथ हाथ मिलाया है। इसकी घोषणा डॉ.संजीव सहगल, प्रधान निदेशक और प्रमुख, हेपेटोलॉजी और लीवर ट्रांसप्लांटमेडिसिन, मैक्स अस्पताल और पी टंडन, सीईओ, बेले वू क्लिनिक ने की। मैक्स हॉस्पिटल, साकेत ने बेले वू क्लिनिक, कोलकाता में लीवर से संबंधित बीमारियों के लिए अपनी विशेष ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की।डॉ. सहगल ने कहा कि बेले वू क्लिनिक कोलकाता में लीवर सिरोसिस, फैटी लीवर,हेपेटाइटिस बी एंड सी, सिरोसिस, अल्कोहलिक लीवर, ड्रग प्रेरित लीवर रोग,लीवर कैंसर, लीवर प्रत्यारोपण  उपचार सेवा मिलेगा । पश्चिम बंगाल व झारखंड -बिहार सहित भारत में हेपेटाइटिस बी और सी, शराब और गैर-मादक वसायुक्त यकृत रोग जिगर की बीमारियों के शीर्ष कारणों में से हैं। इसके अलावा कोविड महामारी के बीच ड्रग-प्रेरित लीवर इंजरी में हाल ही मेंवृद्धि हुई है, जो प्रतिरक्षा बूस्टर के रूप में विभिन्न दवाओं के अंधाधुंध और अनियंत्रित उपयोग के कारण होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0