आज से बदल गए हैं कई वित्तीय नियम, जो आपको सीधे प्रभावित करेंगे

एक मई से कुछ ऐसे वित्तीय बदलाव होने वाले हैं जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है

May 1, 2025 - 19:41
 0  116
आज से बदल गए हैं कई वित्तीय नियम, जो आपको सीधे प्रभावित करेंगे

आरबीआई ने मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को छोड़कर अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग अवसर पर बंद रहेंगे। इनमें बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती जैसे पर्व शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों में मनाए जाएंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की अवश्य जांच कर लें। साथ ही आज से कई वित्तीय बदलाव भी किए गए हैं , इन्हें जानिए : 

एटीएम से पैसे निकालने  पर लगेगा ज्यादा शुल्क

मेट्रो शहरों में हर महीने 3 बार मुफ्त में एटीएम से लेनदेन कर सकेंगे। गैर-मेट्रो शहरों में पांच बार लेनदेन कर सकेंगे। मुफ्त सीमा के बाद बैंक हर लेनदेन पर 23 रुपये तक चार्ज लगा सकते हैं। अगर कोई ग्राहक एटीएम में अकाउंट बैलेंस चेक करता है तो उसे 7 रुपये चार्ज देना पड़ सकता है, जो पहले 6 रुपये था।

रेलवे में वेटिंग टिकट केवल सामान्य कोच में ही मान्य

रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर आप यात्रा करते हुए पाए जाएंगे तो टीटी आपको सामान्य कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है।

43 से घट 28 रह जाएंगे आरआरबी

देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को विलय करने का निर्णय लिया गया है। अब 43 से घटकर 28 आरआरबी रह जाएंगे। एक राज्य एक आरआरबी को एक मई से लागू करने का फैसला किया गया है।

एफडी पर घटने लगीं ब्याज दरें

रेपो रेट में आरबीआई के 0.25 फीसदी की कटौती के बाद अब बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें घटानी शुरू कर दी हैं। ज्यादातर बैंकों ने 1 मई से ऊंची ब्याज दर वाली एफडी को बंद करने का फैसला लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0