राँची पुलिस में हुए कई बदलाव, राँची में दो सिटी SP होंगे, DSP के भी अतिरिक्त नये पद

आज की स्थिति को देखते हुए राँची पुलिस ने कोतवाली, सदर, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, डोरंडा, सुखदेवनगर, बरियातू, धुर्वा व जगन्नाथपुर जैसे पुराने थानों में पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है ।

Jul 29, 2023 - 16:36
 0  12
राँची पुलिस में हुए कई बदलाव, राँची में दो सिटी SP होंगे, DSP के भी अतिरिक्त नये पद

झारखंड की राजधानी रांची में अब सिटी एसपी के दो पद होंगे। यह झारखंड का पहला ज़िला होगा जहां दो सिटी एसपी कार्यरत होंगे। राजधानी रांची में पुलिस की मौजूदा व्यवस्था और अपराध के ग्राफ को नियंत्रण करने की आवश्यकता को देखते हुए राँची पुलिस ने कई महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। रांची पुलिस ने रांची में दो सिटी एसपी के पदों को सृजित किया है। राँची पुलिस ने ज़िले को दो भागों (उत्तरी राँची और दक्षिणी राँची) में बाँटते हुए एसपी सिटी (उत्तरी) और एसपी सिटी (दक्षिणी) का पद अनुमोदित किया है ।

ग्रामीण एसपी के क्षेत्र से नामकुम थाना, टाटीसिलवे थाना, कांके थाना व नगड़ी थाना को हटा दिया जाएगा । इन थानों को भी अब राँची के सिटी एसपी के दायरे में करने की योजना है।

पुराने थानों में पुलिस बलों की संख्या बढ़ाई जाएगी: 

बता दें कि महीने भर पहले ही यह प्रस्ताव सरकार के पास सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा गया था। राजधानी के कई थाने बहुत पुराने हैं, जो उस वक़्त के जनसंख्या और आपराधिक स्थिति को देखते हुए बनाये गये थे। अब जनसंख्या और थाना क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह से बदले हुए हैं। आज की स्थिति को देखते हुए राँची पुलिस ने कोतवाली, सदर, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, डोरंडा, सुखदेवनगर, बरियातू, धुर्वा व जगन्नाथपुर जैसे पुराने थानों में पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है । राँची पुलिस के इस प्रस्ताव को रांची SSP किशोर कौशल ने पुलिस मुख्यालय को भेज दी है।

राजधानी राँची में ASP लॉ एंड ऑर्डर के साथ ही DSP धुर्वा या सचिवालय DSP का भी एक नया पद होगा। जिसके अंदर में धुर्वा और तुपुदाना थाना आयेगा। साथ ही सचिवालय क्षेत्र की सुरक्षा इनके जिम्मे होगी। 

  • हटिया डीएसपी के अंदर में जगन्नाथपुर, पुंदाग, अरगोड़ा, एयरपोर्ट और डोरंडा थाना रहेगा।
  • इसके अलावा खेलगांव और बीआइटी मेसरा क्षेत्र में एक अंचल इंस्पेक्टर रखा जाएगा।
  • खेलगांव, तुपुदाना, बीआइटी मेसरा, तुपुदाना ओपी, पुंदाग ओपी, एयरपोर्ट ओपी को भी थाना बनाया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0