सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपैरेंन्टस डे- ‘वात्सल्यम’ पर कई आकर्षक कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद स्वागत गीत और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में  ‘‘अपना घर‘‘ वृद्धाश्रम से विशेष अतिथि भी उपस्थित थे।

Jul 27, 2024 - 21:51
 0  40
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपैरेंन्टस डे- ‘वात्सल्यम’ पर कई आकर्षक कार्यक्रम

दादा-दादी को सम्मानित करने के लिए, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के केजी-2 के छात्रों ने ‘प्रवाहिनी- द रीवर सागा‘ विषय पर एक आकर्षक कार्यक्रम- वात्सल्यम 2024 का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद स्वागत गीत और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में  ‘‘अपना घर‘‘ वृद्धाश्रम से विशेष अतिथि भी उपस्थित थे।

उनकी मौजूदगी ने इस दिन को और भी यादगार बना दिया। विद्यालय के वाइस हेड ब्वॉय द्वारा सत्र 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नदी के विभिन्न चरणों को दर्शाया गया। ये सभी अवस्थाएँ मानव जीवन की अवस्थाओं से जुड़ी हुई थीं। मंच में दर्शाया गया कि जीवन की उत्पत्ति कैसे होती है, फिर बचपन की आनंदमय अवस्था और धीरे-धीरे जैसे-जैसे मनुष्य परिपक्व होता है, वैसे-वैसे नदी भी शांत होती जाती है और अंततः अपने अंतिम गंतव्य तक पहुँचती है।

रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए छात्रों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम सीमा पर तैनात योद्धाओं, कारगिल संघर्ष के वीरों और अन्य गुमनाम नायकों की बहादुरी और बलिदान को याद करते हुए उन्हें समर्पित किया गया। प्रकृति के संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए इस शुभ अवसर पर उपस्थित अभिभावकों और छात्रों के लिए एक वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी पेड़ों को राखी बाँधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के बाद स्कूल गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ।


प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने दादा-दादी के प्रति आभार व्यक्त किया और वर्तमान पीढ़ी पर उनके अमूल्य प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थायी यादें बनाते हैं और आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0