पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ़्तार

रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधी को अपनी गिरफ़्त में ले लिया ।

Sep 19, 2021 - 16:14
 0  19
पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ़्तार

रांची :

पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमले करने का मुख्‍य आरोपी आकाश आख़िरकार पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया। सूचना के अनुसार रांची पुलिस ने उसे बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। ग़ौरतलब है कि रांची पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस उसे लेकर रांची आ रही है। हमलावर आकाश उर्फ बेंगा की गिरफ्तारी की पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने की है।

बता दें कि 11 सितंबर की रात सदर थाना क्षेत्र की तिरिल बस्ती में पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमला किया गया था । घटना से दो दिन पहले बैजनाथ के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था। इस संबंध में बैजनाथ ने सदर थाने में सनहा भी दर्ज कराया था। बैजनाथ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। रिम्‍स के न्‍यूरो सर्जरी विभाग के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। बैजनाथ पर हमले से पत्रकारों में रोष है। लगातार धरना-प्रदर्शन और विरोध किया जा रहा है। राज्‍य के डीजीपी नीरज सिन्‍हा ने मामले को काफी गंभीरता से लेते हुये हमले की जांच की जिम्‍मेवारी आईजी होमकर को सौंपी थी। पुलिस लगातार मुख्‍य आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधी को अपनी गिरफ़्त में ले लिया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0