महाराणा प्रताप का 484वीं जयन्ती हर्षोल्लास से मनाया, जय महाराणा, जय राजपूताणा का खुब हुआ जयकारा बभन्डी‌ NH82 बाईपास पर:-मन्तोष सिंह

May 9, 2024 - 15:46
 0  10
महाराणा प्रताप का 484वीं जयन्ती हर्षोल्लास से मनाया, जय महाराणा, जय राजपूताणा का खुब हुआ जयकारा बभन्डी‌ NH82 बाईपास पर:-मन्तोष सिंह

गया । गुरुवार को भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप की 484वीं जयन्ती हर्षोल्लास के साथ महाराणा प्रताप चौक वजीरगंज प्रखण्ड के गाॅव बभन्डी‌ NH82 बाईपास पर द राजपूत आॅफ बिहार के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर मन्तोष सिंह के देख-रेख में मनाया गया। चौक पर राष्ट्र के महानायक महाराणा प्रताप के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए। द राजपूत ऑफ बिहार के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर मन्तोष सिंह ने कहा की राष्ट्र के गौरव महाराणा प्रताप जी के प्रति भारत सरकार एवं राज्य सरकार का उदासीन रवैए से आहत है। इनके जन्मदिवस पर विगत कई वर्षो से मांग किया जा रहा है कि 09 मई को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे‌ एवं इनके नाम पर जनकल्याण कारी योजना चलाया जाए ताकि युवाओं में इनके पद चिन्हो पर चलने का प्रेरणा मिलते रहे। इस सभा में उपस्थित संस्था के सभी सदस्य दिना सिंह, अजीत सिंह, दादा ठाकुर, सुरज भान सिंह, अर्पित सिंह, अजय सिंह, मोन्टी सिंह, हरेन्द्र सिंह, रौशन सिंह, गोरा सिंह, बितन सिंह, राहुल सिंह, विशाल सिंह, गोला सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0