गोवा शिपयार्ड में निर्मित प्रदूषण नियंत्रण पोर्ट का  जलावतरण समारोह

समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: संजय सेठ 

Aug 30, 2024 - 00:13
 0  47
गोवा शिपयार्ड में निर्मित प्रदूषण नियंत्रण पोर्ट का  जलावतरण समारोह

रांची: भारत में निर्मित अत्याधुनिक प्रदूषण नियंत्रण पोर्ट का जलावतरण समारोह गुरुवार को गोवा स्थित शिप यार्ड में हुआ। इस दौरान भारतीय तटरक्षक दल की परंपरा का अनुसरण करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की धर्मपत्नी  नीता सेठ ने इस पोत का जलावतरण किया। यह नियंत्रण पोत पूरी तरह से भारत में निर्मित है।


इस अवसर पर पश्चिमी तट नियंत्रक आईजी  विष्णु शर्मा सहित अन्य गणमान्य को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि इतने बड़े पोत का निर्माण मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे मुहिम के प्रति हमारे समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मेरी धर्मपत्नी नीता सेठ के हाथों यह महत्वपूर्ण और शुभ कार्य संपन्न हुआ। मैं ईश्वर से इस प्रदूषण नियंत्रण पोत के सफलता की कामना करता हूं।


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में मोदी सरकार ने भारतीय तटरक्षक बल की जहाज निर्माण योजना को पूर्ण रूप से सहयोग और समर्थन दिया है। भारतीय तटरक्षक हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनका यह कार्य प्रशंसनीय है। अगले तीन से पांच वर्षों में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के तहत भारतीय तटरक्षक बल और भी कई ऐसे जहाज तैयार करने वाला है। 1960 में एक छोटी नाव मरम्मत सुविधा के रूप में शुरू होने वाला गोवा का शिपयार्ड आज भारतीय तटरक्षक और नौसेना के लिए आधुनिक जहाज के निर्माण का बड़ा केंद्र बन गया है। यह हर देशवासी के लिए गौरव की बात है। जीएसएल के आधुनिकीकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन से इस यार्ड की क्षमता में काफी वृद्धि हुई। श्री सेठ ने कहा कि लांचिंग समारोह हमारे कर्तव्य परायणता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह संदेश स्पष्ट है कि भारत समुद्री शक्ति में अपना निवेश और निर्माण कार्य जारी रखेगा ताकि हमारा आने वाला कल सुरक्षित हो और समृद्ध हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0