स्व. शहीद ईश्वर चौधरी जी के 34वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्वक शहीद दिवस के रूप में उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान कर नमन किया गया

मानपुर प्रखंड के तहत नगर निगम गया क्षेत्र वार्ड 51 के अंतर्गत शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के बाहरी परिसर में अवस्थित स्वर्गीय शहीद ईश्वर चौधरी जी के प्रतिमा स्थल पर उनकी 34वीं पुण्यतिथि

May 16, 2025 - 20:26
 0  50
स्व. शहीद ईश्वर चौधरी जी के 34वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्वक शहीद दिवस के रूप में उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान कर नमन किया गया

गया । गुरुवार को प्रातः गया जिला मानपुर प्रखंड के तहत नगर निगम गया क्षेत्र वार्ड 51 के अंतर्गत शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के बाहरी परिसर में अवस्थित स्वर्गीय शहीद ईश्वर चौधरी जी के प्रतिमा स्थल पर उनकी 34वीं पुण्यतिथि को सादगी पूर्वक शहीद दिवस के रूप में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान कर नमन किया गया। सर्वप्रथम उनके सुपुत्र डॉक्टर देव कुमार चौधरी , भ्राता देवकी चौधरी, भतीजे प्रमोद चौधरी, राहुल देव पाठक द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि , नमन किया गया। स्वर्गीय ईश्वर चौधरी गया लोकसभा के भूतपूर्व सांसद भाजपा के संस्थापकों में से वरिष्ठ नेता सादगी के प्रतीक ईमानदार जनप्रिय गया एवं मगध भाजपा के भीष्म पितामह रहे हैं। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा गया लोकसभा से लगातार सड़क से लेकर संसद तक गया की आवाज को उठाने का कार्य करने वाले हमारे अभिभावक अति जनप्रिय नेता के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं उनके आदर्श विचार से प्रेरणा लेते हुए हम लोग रेल मंत्री से मिलकर मेमोरेंडम सौंपेंगे ताकि शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट का समुचित विकास हो। हम लोग मिल बैठकर विकास की योजना बनाएंगे। वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा हम पहली बार शहीद ईश्वर चौधरी जी के पुण्यतिथि पर उपस्थित हुए हैं। हॉल्ट के विकास को लेकर कहा रेलवे की जमीन में ना हम कुछ करेंगे न प्रेम जी कुछ करेंगे। हम लोग डेलिगेट के साथ केंद्रीय मंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे। कैसे काम हो इस पर सोचना चाहिए। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े ईश्वर चौधरी के विचार से प्रभावित वक्ताओं ने कहा गया मगध बिहार सहित राष्ट्र ने एक सच्चा जन सेवक नेतृत्वकर्ता और असाधारण व्यक्तित्व खोया है इनका जीवन विचार और कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा। शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट की बदहाली एवं उनके प्रतिमा स्थल के उपेक्षित रहने पर दुःख प्रकट किया गया। सभी ने आश्वासन दिया मगर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा उनके प्रतिमा स्थल पर सेड का निर्माण नहीं कराया गया। उनके परिवार द्वारा सेड का निर्माण कराया गया। वक्ताओं ने उनकी हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग दोहराई। वक्ताओं ने कहा उनके जैसे लोग कभी-कभी इस धरती पर पैदा लेते हैं उनके प्रति भाजपा की अनदेखी किया गया है हम गयावासी आपको भूल नहीं सकते स्वर्गीय ईश्वर चौधरी जी गया भाजपा की पहचान रहे हैं ऐसे में हम लोग केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि उनके प्रति श्रद्धा है तो मानपुर जंक्शन से गया जंक्शन तक रेलवे लाइन के नॉर्थ साइड समानांतर सड़क (फल्गु नदी पर चिल्का पुलिया सहित) का निर्माण कराया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त पथ के बनने से गया जिला सहित नवादा , नालंदा सहित एक दर्जन जिले के लोग लाभान्वित होंगे। पर्यटन , उद्योग , व्यापार एवं शैक्षणिक गतिविधियां को बढ़ावा मिलेगा। उक्त पथ का नामकरण शहीद ईश्वर चौधरी पथ हो तथा स्व. ईश्वर चौधरी जी की पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के तौर पर आयोजन राज्य सरकार द्वारा किया जाना उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी। अब तक डबल इंजन की सरकार ने भाजपा को सींचने में उनके योगदान की अनदेखी की है। इस अवसर पर डॉक्टर प्रेम कुमार सहकारिता मंत्री बिहार, वीरेंद्र सिंह विधायक वजीरगंज, डॉक्टर देव कुमार चौधरी, देवकी चौधरी प्रमोद चौधरी, राहुल देव पाठक, गोपाल प्रसाद पटवा, प्रदीप कुमार, चंचल नरेंद्र सिंह, संजय सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, संतोष सिंह, बाल सिंह, प्रकाश राम पटवा, बच्चू लाल बरनवाल, रुपेश वर्मा, साकेत संगम, पवन कुमार, कौशल जी, जयप्रकाश जी मुन्ना चौधरी, सहित सैकड़ो सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है और उनके विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उनके कई शिष्य आज ऊंचे सिंहासन एवं उच्च पदों पर विराजमान है मगर उनके विचारों को आगे बढ़ाने एवं उनके प्रतिमा स्थल को विकास करने की फुर्सत नहीं है। वक्ताओं ने कहा हुजूर आते आते बहुत देर कर दी। जब जागो तब सवेरा। यह बात सबको अखर रही थी कि उनके व्यक्तित्व एवं उनके योगदान के अनुरूप उनके शहादत के बावजूद उन्हें भाजपा द्वारा सम्मानजनक उचित सम्मान नहीं मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0