भाजपा का प्रदेश मंत्री बनने पर किसान मोर्चा ने किया स्वागत अभिनन्दन समारोह का आयोजन

भाजपा का प्रदेश मंत्री बनने पर किसान मोर्चा ने किया स्वागत अभिनन्दन समारोह का आयोजन

Jun 6, 2025 - 01:42
 0  24
भाजपा का प्रदेश मंत्री बनने पर किसान मोर्चा ने किया स्वागत अभिनन्दन समारोह का आयोजन

गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री धनराज शर्मा को बिहार प्रदेश भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा नूतन नगर कार्यालय में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं भगवान विष्णु के चरण चिन्ह प्रदान कर श्री शर्मा को सम्मानित किया। स्वागत करते हुए कहा डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि श्री धनराज शर्मा जैसे कर्मठ, ईमानदार और विचारशील नेता का प्रदेश मंत्री पद पर आसीन होना सम्पूर्ण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा का राजनीतिक जीवन जनसेवा और संगठन निर्माण को समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने का कार्य किया है।डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि किसान मोर्चा को पूर्ण विश्वास है कि श्री धनराज शर्मा के नेतृत्व में बिहार भाजपा और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनोन्मुखी बनेगी। उनके अनुभव और दूरदर्शिता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। यह स्वागत समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और पार्टी के प्रति समर्पण का प्रतीक है। डॉ. मिश्रा ने समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे श्री शर्मा के मार्गदर्शन में पार्टी को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें और संगठन को नए शिखरों तक पहुँचाए आज स्वागत करने वाले में पूर्व महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर,जिला कोषाध्यक्ष दीपक पांडे,पूर्व मंडल महामंत्री कमल बारीक,बबलू गुप्ता,मंटू कुमार,महेश यादव,कुंदन सिंह,सुनील रविदास,राजू कुमार ,अभिषेक कुमार, हीरा यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0