सिंह मोड़ में खुला किलर और जाॅकी का शोरूम

सांसद संजय सेठ ने किया उद्घाटन

Jan 7, 2024 - 15:18
 0  17
सिंह मोड़ में खुला किलर और जाॅकी का शोरूम

राजधानी के सिंह मोड़ (हटिया) में मशहूर परिधान निर्माता कंपनी किलर और जाॅकी के शोरूम का शुभारंभ रविवार को किया गया। शोरूम का उद्घाटन आरएसएस के झारखंड प्रमुख गुरुशरण प्रसाद और रांची के सांसद संजय सेठ ने संयुक्त रूप से किया।
किलर के शोरूम में जींस, शर्ट, जैकेट, टी-शर्ट, ब्लेजर, इनरवियर, की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां हर आयु वर्ग के लोगों के लिए रेडिमेड परिधान उपलब्ध है। यह झारखंड का 21वां और रांची का दूसरा शोरूम है। रेडिमेड गारमेंट की कीमत 999 रुपए से शुरू होती है। उद्घाटन ऑफर के रूप में ग्राहकों को 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
वहीं, जाॅकी के शोरूम में इनरवियर, आउटर वियर, थर्मल, एथलीजर सहित अन्य प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। यह भारत का नंबर वन ब्रांड है। यह शोरूम पूर्वी भारत का 175 वां और रांची का छठा शोरूम है। यहां प्रोडक्ट की कीमत 199 रुपए से शुरू होती है।
शोरूम का संचालन डीडी एक्सक्लूसिव फर्म कर रहा है। यह डीडी सेल्स ग्रुप की एक इकाई है।
शोरूम के संचालक मनोज सिंघानिया, मनमोहन सिंघानिया, आशीष सिंघानिया, अमन सिंघानिया ने बताया कि सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिष्ठान खुला रहेगा। ग्राहक शोरूम में मिल रही छूट का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर गोपाल मुरारका, सुरेश पोद्दार, विष्णु अग्रवाल, भगवती जाजोदिया, मुकेश काबरा, राकेश मुरारका सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0