केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल होने पर झारखंड में पार्टी ने मनाया जश्न

Jul 7, 2021 - 11:46
 0  7
केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल होने पर झारखंड में पार्टी ने मनाया जश्न

रांची। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल होने पर झारखंड प्रदेश जदयू के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने पर झारखंड जदयू के संयोजक श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. आफ़ताब जमील, मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय, प्रवक्ता सागर कुमार ने उन्हें बधाई दी। प्रदेश जदयू मुख्यालय में नेताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया। मौके पर नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह के मंत्री बनने पूरे देश मे उनके प्रसाशनिक अनुभवों का लाभ मिलेगा। साथ ही झारखंड में भी पार्टी संगठन का विस्तार करने में उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।
बधाई देने वालों में जदयू नेता उपेंद्र नारायण सिंह, रमेश सिंह, ज़फर कमाल, सुबोध कांत, आशा शर्मा सहित अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0