कानू समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित सांसदों को दी बधाई

Jun 5, 2024 - 16:59
 0  16
कानू समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित सांसदों को दी बधाई

गया। कानू समाज संघ ने लोकसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गया जिला वासियों के लिए बहुत ही खुशी की बात है।गया जिला के तीन सांसद बने हैं।कानू समाज की ओर से गया,जहानाबाद और औरंगाबाद लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने वाले जीतन राम मांझी और इंडिया प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं अभय कुशवाहा को ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दी।इस मौके पर कानू समाज के प्रवक्ता सनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि अब संसद में गया के रहने वाले तीन सांसदों की आवाज उठेगी।बधाई देने वालों में सनोज कुमार गुप्ता विनोद कुमार गुप्ता संतोष प्रसाद गुप्ता, प्रकाश कुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, बबलू कुमार गुप्ता, सनी कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0