पत्रकार आदिल रशीद ने लिया रूस निर्मित “स्पूतनिक”

वैक्सीन का पहला डोज

Jul 3, 2021 - 16:47
 0  5
पत्रकार आदिल रशीद ने लिया रूस निर्मित “स्पूतनिक”

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रांची के पत्रकार मो.आदिल रशीद ने मेदांता अब्दुर्रज्जाक अंसारी मेमोरियल अस्पताल (इरबा) में वैक्सीन लगाया। उन्होंने मेदांता अस्‍पताल में रूस निर्मित “स्‍पुतनिक” वैक्‍सीन का पहला डोज लिया। वैक्सीन लेने के बाद आदिल रशीद ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव का बेहतर विकल्प टीकाकरण है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल की विषम परिस्थितियों में परिवार, समाज और देश को सुरक्षित रखने के लिए भ्रामक बातों से परे हटकर सभी लोग टीका लगवाएं। वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के मुताबिक वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इससे संबंधित अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। उन्होंने कोरोना से बचाव के मद्देनजर केन्द्र और राज्य सरकार के गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0