JMM विधायक ने BJP में जानेवाली खबरों का खंडन किया, आधी रोटी खा लेंगे मगर BJP में नहीं जाएँगे

JMM विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि आधी रोटी खा लेंगे मगर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिष्ठा को झुकने नहीं देंगे।

Aug 18, 2024 - 20:46
Aug 18, 2024 - 20:50
 0  56
JMM विधायक ने BJP में जानेवाली खबरों का खंडन किया, आधी रोटी खा लेंगे मगर BJP में नहीं जाएँगे

झारखंड की मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित अन्य नेताओं के भाजपा में जाने के क़यास लगाये जा रहे हैं। इसे लेकर झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली पहुँच चुके हैं। चंपाई के दिल्ली जाने की खबर ने इस क़यास को और बल दे दिया है। राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा ज़ोर पकड़ रही थी की पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ खरसावाँ से JMM के विधायक दशरथ गागराई भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

दशरथ गागराई ने एक बयान जारी कर भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाम लगा दिया है। JMM विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की "भाजपा में शामिल होकर मैं खरसावाँ की जनता को धोखा नहीं दे सकता। खरसावाँ की जनता का मुझ पर बहुत बड़ा कर्ज है।"

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अपना सर्वमान्य नेता बताते हुए उन्होंने लिखा है की "आधी रोटी खा लेंगे मगर मान सम्मान को नीचे नहीं आने देंगे। मुझे गर्व है की मैं JMM का सिपाही हूँ।"

बेटी से मिलने दिल्ली आया हूं : चंपई सोरेन 

दूसरी तरफ़ दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जेएमएम के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि मै अपनी बेटी से मिलने दिल्ली आया हूँ और मै तो हमेशा दिल्ली आता रहता हूं, इसमें कोई नई बात नही है। मै जहां था अब भी वहीं हूं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0