झामुमो नेता लाडले खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से

Jul 5, 2021 - 11:14
 0  10
झामुमो नेता लाडले खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से

रांची। राजधानी के हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा मजार शरीफ कैंपस, डोरंडा स्थित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में मदरसा के विद्यार्थियों को अनुमति देने के संबंध में हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी एवं दावते ए इस्लामी, रांची का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता लाडले खान के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।
विदित हो कि मदरसा में उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी, गणित साइंस एवं कंप्यूटर की तालीम दी जाती है। इसमें स्थानीय निवासियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी तालीम हासिल कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आने जाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए प्रतिनिधि मंडल ने छात्रावास में वैसे छात्रों को अनुमति देने की मांग की है।
इस मौके पर रांची काबिना जिम्मेदार जनाब जुबेर अत्तारी, मजलिस ए राब्ता बराय मीडिया जिम्मेदार महफूज रजा अत्तारी, जनाब इस्माइल कादरी जनाब मौलाना गुलाम हैदर मदनी, जनाब सद्दाम अत्तारी सहित सोशल एक्टिविस्ट नवाब चिश्ती, ताबिश आलम मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0