झारखंड के शहीद अग्निवीर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार को भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से नीरज शहीद हो गए थे। इस घटना की खबर न सिर्फ मधुपुर में बल्की पूरे झारखंड का माहौल गमगीन कर दिया था।

Sep 11, 2025 - 23:40
 0  71
झारखंड के शहीद अग्निवीर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

झारखंड के देवघर के शहीद नीरज कुमार चौधरी का आज गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के अंतिम संस्कार में आर्मी के अधिकारी,मंत्री, विधायक, डीसी,एसपी सहित लोगों का हुजूम जुटा रहा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए जुटी हर हाथ में तिरंगा था।

शहीद नीरज सियाचिन में पोस्टेड थे 

अग्निवीर में नौकरी कर देश के लिए शहीद हुए देवघर के लाल 24 वर्षीय युवक नीरज चौधरी को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद नीरज देवघर के मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव के निवासी थे।अग्निवीर की नौकरी में उनका पदस्थापन लद्दाख के सियाचिन में था। मंगलवार को भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से नीरज शहीद हो गए थे। इस घटना की खबर न सिर्फ मधुपुर में बल्की पूरे झारखंड का माहौल गमगीन कर दिया था। विभागीय प्रक्रिया होने के बाद आज तिरंगा में लिपटा हुआ उनका पार्थिव शरीर मधुपुर पहुँचा।

अंतिम यात्रा के दौरान हर हाथ में तिरंगा 

पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए झारखंड सरकार के मंत्री,विधायक, पूर्व मंत्री, डीसी, एसपी ,जनप्रतिनिधि सहित लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पैतृक घर से शमशान घाट तक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर अमर रहे के नारे लगाए।अंतिम यात्रा के दौरान हर कोई रो रहा था। वहां का माहौल ऐसा बन गया कि इंद्र देव भी अपने आप को रोक न सके और बारिश के रूप में शहीद को अंतिम विदाई दी। अविवाहित होने के कारण नीरज के चाचा राहुल कुमार चौधरी ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर आर्मी के जवान भी मौजूद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0