झारखंड के होमगार्ड को पुलिसकर्मियों के बराबर मिलेगा मानदेय, मुख्यमंत्री ने अपने 49 वें जन्म दिवस पर गृह  रक्षकों (स्वंयसेवकों) को दी बड़ी सौगात

गृह  रक्षकों को दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक के रूप में एक हज़ार अठासी रुपए ( ₹1088/-) प्रतिदिन की दर से भुगतान किए जाने का है प्रस्ताव। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह  रक्षकों  को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति।

Aug 11, 2024 - 03:57
 0  33
झारखंड के होमगार्ड को पुलिसकर्मियों के बराबर मिलेगा मानदेय,  मुख्यमंत्री ने अपने 49 वें जन्म दिवस पर गृह  रक्षकों (स्वंयसेवकों) को दी बड़ी सौगात

झारखंड सरकार ने होमगार्ड जवानों को तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने 49 वें जन्म दिवस के अवसर पर गृह  रक्षकों (स्वंयसेवकों) को बड़ी सौगात दी है।  उन्होंने गृह  रक्षकों (स्वंयसेवकों) को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।  इसके तहत गृह  रक्षकों (स्वंयसेवकों) को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक के रूप में एक हज़ार अठासी रुपए ( ₹1088/-) प्रतिदिन की दर से भुगतान किए जाने का प्रस्ताव है। वर्तमान में इन्हें पांच सौ रुपए मात्र (₹500/-) प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है। वर्तमान में विधि- व्यवस्था हेतु गृह रक्षकों की संख्या तीन हज़ार पांच सौ सताईस (3527) है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0