झारखंड की कृषि मंत्री बिहार में चल रहे वोटर अधिकार यात्रा में हुई शामिल

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि वोट का अधिकार बचाने के लिए बिहार की सड़कों पर जन सैलाब उतरा है .

Aug 23, 2025 - 19:05
Aug 23, 2025 - 19:08
 0  42
झारखंड की कृषि मंत्री बिहार में चल रहे वोटर अधिकार यात्रा में हुई शामिल

बिहार में चल रहे " वोटर अधिकार यात्रा "  में झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई . कटिहार जिले के कुर्सेला शहीद स्मारक चौक से शुरू हुई यात्रा में मंत्री शामिल हुई . देश के लोकप्रिय नेता सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित गठन के तमाम वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल है . कटिहार के कोढा में मखाना बनाने वाले मजदूरों की पीड़ा को राहुल गांधी सहित दूसरे नेताओं ने विस्तार से सुना . इस दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद रहीं. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि वोट का अधिकार बचाने के लिए बिहार की सड़कों पर जन सैलाब उतरा है . चुनाव आयोग के खिलाफ लोगों के मन में गुस्सा और सड़कों पर समर्थन का सैलाब नजर आ रहा है . किसी भी  हाल में लोकतंत्र में जनता को मिलने वाले वोट के अधिकार को छीनने नहीं दिया जाएगा .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0