अब 19 जून को खुलेंगे झारखंड के स्कूल, अधिसूचना जारी

Jun 14, 2023 - 13:31
 0  10
अब 19 जून को खुलेंगे झारखंड के स्कूल, अधिसूचना जारी

राँची:

झारखंड में गर्मी अभी फ़िलहाल कम होने की संभावना नहीं है। बढ़ते तापमान ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल किया हुआ है।भीषण गर्मी और हीट बेव से जनता का हाल बेहाल है। ऐसे में बच्चों का विद्यालय जाना सेहत को नुक़सान पहुँचा सकता है। बढ़ी गर्मी को देखते हुए गर्मी छुट्टी के बाद खुलने वाले स्कूलों की तारीख़ 14 जून तक बढ़ा दी गयी थी। लेकिन उम्मीद के अनुसार तापमान में कोई कमी नहीं हुई। जिसका सबसे बड़ा कारण मानसून में देरी है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब एक बार फिर गर्मी की छुट्टी में परिवर्तन किया गया है।14 जून को खुलने वाले सभी सरकारी एवं ग़ैर सरकारी विद्यालय अब 19 जून को खुलेंगे। राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में क्लास केजी से लेकर कक्षा 8 तक की गर्मी छुट्टियां 17 जून तक बढ़ा दी गई हैं। जबकि कक्षा 9 से 12 तक 15 जून से अपने निर्धारित समय अनुसार संचालित होंगी। इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0