झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन,सदस्यता अभियान तेज करने का निर्देश

Apr 5, 2022 - 10:42
 0  15
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन,सदस्यता अभियान तेज करने का निर्देश

रांची।झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय “युवा क्रांति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राज विला एंड बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावुरु एवं राजस्थान युवा आयोग के अध्यक्ष सीताराम लांबा का झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मेहुल प्रसाद ने उनके रांची आगमन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करना है । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने के लिए कहा ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि एक मजबूत अध्यक्ष अभिजीत राज के रूप में झारखंड को मिला है संगठन के हर कार्यकर्ता को उसके कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0