झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की हुई बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं तथा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने अपने अनुभव तथा कार्यशैली को उत्कृष्ट बनाने हेतु सुझावों से युवा कांग्रेसियों को अवगत कराया। 

Aug 25, 2024 - 00:16
 0  37
झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की हुई बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

राँची प्रेस क्लब में झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिजीत राज के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव श्री पूर्णचन्द्र पाधी (कोको पाधी) जी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय केशव कमलेश महतो जी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राजेश ठाकुर जी, प्रदेश प्रभारी सुश्री इशिता सेढ़ा जी, राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, राजेश सिन्हा सनी, एहसान खान के अलावा कांग्रेस,रांची कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार राजा भी शामिल रहे।
बैठक का मुख्य विषय आगामी विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस की तैयारियों तथा विभिन्न पदाधिकारियों की भागीदारी से संबंधित था। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं तथा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने अपने अनुभव तथा कार्यशैली को उत्कृष्ट बनाने हेतु सुझावों से युवा कांग्रेसियों को अवगत कराया। 
प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो जी ने कहा कि युवा कांग्रेस सरकार की सारी कारों को जिला प्रखंड एवं पंचायत लेवल पर बताने का कार्य करें और आने वाले समय में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका की उम्मीद की जा रही है।
राष्ट्रीय महासचिव श्री कोको पाढ़ी जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत जरूर रंग लाएगी तथा यूपीए गठबंधन झारखंड में दोबारा सरकार बनाने के लिए कमर कस चुका है। संगठन हर मेहनती कार्यकर्ता के साथ हर वक्त खड़ा है। पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राजेश ठाकुर जी ने कहा कि मेरे कार्यकाल में युवा कांग्रेस के द्वारा काफी सराहनीय कार्य किए गए कम से कदम मिलाकर चलने का कार्य करने के लिए युवा कांग्रेस का आभार व्यक्त किया और आशा किया कि कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर युवा कांग्रेस नील का पठार कार्य करने का काम करेगा।
मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष देव शर्मा सत्यम सिंह सौरव अग्रवाल आफताब आलम कुलदीप रवि कुमार रोशन प्रदेश महासचिव सचिव एवं राज्य से आए तमाम जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0